त्योहारों का समय खुशी और अपने प्रियजनों के साथ जुड़ने का होता है, और जब बात गिफ्ट देने की आती है तो कुछ ऐसा चुनना खास होता है जो स्टाइलिश और उपयोगी हो। इस साल, अपने प्रियजनों के लिए कुछ हाई-टेक गैजेट्स का चयन करें जो उनके रोजमर्रा के अनुभव को खास बना दें। आइए जानते हैं कुछ बेहतरीन गिफ्ट्स के बारे में।
Festive Gift Guide (image-istock)
1. Dreame X40 Ultra Robot Vacuum & Mop
यह रोबोटिक वैक्यूम और मॉप आपके घर को बिना मेहनत साफ कर देता है। इसके पावरफुल 12,000 Pa का सक्शन और अत्याधुनिक MopExtend RoboSwing टेक्नोलॉजी, किसी भी कोने में सफाई करना आसान बनाते हैं। इसके 7-इन-1 ऑटो बेस स्टेशन के कारण आप इसकी सफाई की चिंता किए बिना इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।
2. Pocket High-Speed Hair Dryer
त्योहारों के समय में खुद को तैयार करना आसान हो जाता है इस पॉकेट हेयर ड्रायर से, जो 110,000 RPM की गति से बालों को जल्दी सुखाता है। अपने बालों को स्टाइलिश और जल्दी सेट करने के लिए यह एक परफेक्ट उपहार हो सकता है।
3. JUST CORSECA Super Boom Portable Speaker
इस 200W आउटपुट वाले स्पीकर से अपने घर को संगीत से भर दें। इसमें मिलने वाला शक्तिशाली बास और क्रिस्टल क्लियर साउंड बड़ी जगहों को भी कवरेज देता है। अपने पार्टियों और गेट-टुगेदर में यह शानदार अनुभव देगा।
4. JUST CORSECA SwiftCharge Wireless Charger JST912
यह 3-इन-1 चार्जर फोन, स्मार्टवॉच और ईयरबड्स को एक साथ चार्ज करता है। इसका स्टाइलिश डिज़ाइन और RGB लाइटिंग इसे एक आकर्षक गैजेट बनाते हैं, जिससे आपके प्रियजनों का जीवन थोड़ा और सरल हो जाएगा।
5. U&i Modern Series Power Bank PB-2151
त्योहारों के मौसम में हमेशा कनेक्टेड रहना जरूरी है, और यह पावर बैंक 22.5W चार्जिंग क्षमता के साथ सभी डिवाइसेस को तुरंत चार्ज करता है। इसका कॉम्पैक्ट डिज़ाइन इसे यात्रा के लिए आदर्श बनाता है।
6. Lyne’s CoolPods 55 TWS
इन ईयरबड्स में सुपर लो लेटेंसी, क्वाड माइक एनवायरनमेंटल नॉइज़ कैंसलेशन जैसे फीचर्स हैं, जो इन्हें गेमिंग, म्यूजिक और कॉल्स के लिए बेहतरीन बनाती हैं। 120 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ ये किसी के भी लिए परफेक्ट गिफ्ट हो सकते हैं।
7. Lyne’s JukeBox 27 Speaker
यह छोटा लेकिन पावरफुल स्पीकर TWS तकनीक और रंग-बिरंगी RGB लाइटिंग के साथ आता है, जो त्योहार के माहौल को और जीवंत बना देता है। इसका स्टाइलिश लुक इसे किसी भी पार्टी के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाता है।
