Super Blue Moon 2023 Date, Time: आसमान में रक्षा बंधन पर दिखेगा सुपर ब्लू मून, जानें कब, कहां और कैसे देख सकेंगे आप

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Aug 30, 2023, 11:33 AM IST

Super Blue Moon 2023 Date and Time in India: आज शाम आसमान में एक अद्भुत खगोलीय घटना हो रही है। आज फुल मून, सुपरमून और ब्लू मून तीनों एक साथ पड़ रहे हैं। इस खगोलीय घटना को 'सुपर ब्लू मून' कहा जाता है। जानें सुपर ब्लड मून क्या होता है, सुपर ब्लड मून का टाइम क्या है और इसे कैसे देख सकते हैं।

Super Blue Moon 2023 Date and Time in India: भारतीय धर्म संस्कृति के अनुसार रक्षाबन्धन का त्योहार श्रावण माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। यह पर्व इस बार 30 अगस्त रात्रि से 31 अगस्त तक मनाया जाएगा। इस दौरान आज शाम आसमान में एक अद्भुत खगोलीय घटना हो रही है। आज फुल मून, सुपरमून और ब्लू मून तीनों एक साथ पड़ रहे हैं। यह दुर्लभ घटना तब होती है जब पूर्णिमा उस अवधि के दौरान होती है जब चंद्रमा पृथ्वी के करीब होता है। इस खगोलीय घटना को 'सुपर ब्लू मून' कहा जाता है। जानें सुपर ब्लड मून क्या होता है, सुपर ब्लड मून का टाइम क्या है और इसे कैसे देख सकते हैं।

Super Blood Moon Date and Time

Super Blood Moon Date and Time

क्या होता है सुपरमून, What is Super Blue Moon

ब्लू मून सिर्फ एक शब्द है। इसमें चांद का रंग नीला नहीं होता है। सामान्य रूप से सुनने में यही लगता है कि क्या चंद्रमा का रंग नीला हो जाएगा। इस घटना को देखना और भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि अगले कई वर्षों में यह घटना दोबारा नहीं होगी। जब यह यह घटना समाप्त हो जाएगी तो यह इस साल देखा जाने वाला तीसरा सबसे बड़ा चंद्रमा होगा। NASA का कहना है कि ‘सुपर ब्लू मून औसतन हर 10 साल में घटित होते हैं।

End of Feed