5G नेटवर्क पर फोन की बैटरी तेजी से खत्म क्यों होती है? समाधान क्या है?

अक्सर हम देखते हैं कि बड़ी बैटरी होने के बाद भी 5G स्मार्टफोन की बैटरी तेजी खत्म हो जाती है। अधिकतर लोग इस समस्या से परेशान हैं लेकिन इसका समाधान बहुत ही कम लोग जानते हैं।

भारत में 5G नेटवर्क का तेजी से विस्तार हुआ है और अब यह देश के अधिकांश हिस्सों तक पहुंच चुका है। 5G की मदद से यूजर्स को तेज डाउनलोड स्पीड, बेहतर वीडियो स्ट्रीमिंग और स्मूथ ऑनलाइन गेमिंग का अनुभव मिलता है। हालांकि, कई स्मार्टफोन यूजर्स की शिकायत है कि 5G इस्तेमाल करने के बाद फोन की बैटरी पहले की तुलना में तेजी से खत्म होने लगी है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो इसके पीछे कुछ तकनीकी कारण हो सकते हैं।

battery draining fast on 5G

5G नेटवर्क पर फोन की बैटरी तेजी से खत्म क्यों होती है? समाधान क्या है?

क्या 5G वास्तव में ज्यादा बैटरी खर्च करता है?

5G नेटवर्क 4G की तुलना में अधिक बैटरी खपत करता है। इसकी वजह यह है कि 5G पर डेटा ट्रांसफर की गति काफी तेज होती है और फोन को लगातार हाई परफॉरमेंस बनाए रखना पड़ता है। तेज नेटवर्क स्पीड के साथ प्रोसेसर और अन्य हार्डवेयर पर भी अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे बैटरी की खपत बढ़ जाती है। इसके अलावा, बैकग्राउंड में चलने वाले एप्स और नेटवर्क गतिविधियां भी अधिक सक्रिय रहती हैं, जो बैटरी पर अतिरिक्त असर डालती हैं।

End of Feed