बारिश में भीग जाए फोन तो उसे चावल में रखना चाहिए या नहीं? मॉनसून में ये 10 टिप्स आएंगे काम

मानसून के दौरान थोड़ी-सी सावधानी आपके महंगे स्मार्टफोन को पानी और नमी से होने वाले नुकसान से बचा सकती है। वॉटरप्रूफ एक्सेसरीज का इस्तेमाल और सही तरीके से फोन को सुखाने जैसी आदतें अपनाकर आप बारिश में भी अपने स्मार्टफोन को सुरक्षित रख सकते हैं।

बारिश का मौसम जहां गर्मी से राहत देता है, वहीं स्मार्टफोन यूजर्स के लिए कई चुनौतियां भी लेकर आता है। हल्की बारिश, नमी, फिसलन और पानी की बूंदें आपके महंगे फोन को नुकसान पहुंचा सकती हैं। कई बार सिर्फ चार्जिंग पोर्ट में नमी पहुंचने से भी फोन में दिक्कत आने लगती है। अगर आप चाहते हैं कि मानसून के दौरान आपका स्मार्टफोन सुरक्षित रहे, तो ये आसान लेकिन बेहद जरूरी टिप्स जरूर अपनाएं।

mobile ko chaval me rakhna chahiye ya nahi

बारिश में भीग जाए फोन तो उसे चावल में रखना चाहिए या नहीं?

1. वॉटरप्रूफ फोन पाउच का करें इस्तेमाल

तेज बारिश में बाहर निकलते समय फोन को वॉटरप्रूफ पाउच में रखें। इससे फोन पानी की बूंदों और छींटों से सुरक्षित रहता है। अच्छी बात यह है कि पाउच के अंदर रहते हुए भी आप कॉल, मैसेज और मैप जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं।

End of Feed