Samsung Galaxy S26 सीरीज का पहला लुक आया सामने, डिजाइन देखकर आप भी बोलेंगे- 'होने वाला है बड़ा खेल'

सैमसंग की अपकमिंग प्रीमियम सीरीज Galaxy S26 5G सीरीज की लीक्स आने शुरू हो चुकी हैं। सोशल मीडिया में इस अपकमिंग सीरीज की पहली झलक भी देखने को मिल गई है। कंपनी इस बार नई सीरीज में कई बड़े बदलाव कर सकती है।

साउथ कोरियन टेक जायंट सैमसंग की प्रीमियम S सीरीज हमेंशा से ही पॉपुलर रही है। सैमसंग की तरफ से कुछ दिन पहले ही अपने पोर्टफोलियो में Samsung Galaxy S25 FE को लॉन्च किया गया है। संभवत: कंपनी तरफ से आने वाला यह स्मार्टफोन इस साल का आखिर फ्लैगशिप स्मार्टफोन था। इस लॉन्च के साथ ही अब सैमसंग लवर्स के बीच में अपकमिंग Galaxy S26 5G सीरीज की भी चर्चा शुरू हो गई है। अगर आपको भी इस अपकमिंग सीरीज का इंतजार है तो बता दें कि इसकी पहली झलक मिल चुकी है।

Samsung Galaxy S26 Series

सैमसंग जल्द ही मार्केट में पेश कर सकती है नई प्रीमियम स्मार्टफोन सीरीज।(फोटो क्रेडिट-Digit)

Samsung Galaxy S26 5G को लेकर लीक्स आनी शुरू हो गई है। फिलहाल कंपनी की तरफ से इसकी लॉन्चिंग को लेकर अभी कुछ ही नहीं कहा गया है लेकिन लीक्स की मानें तो इस स्मार्टफोन सीरीज को जनवरी महीने में लॉन्च किया जा सकता है। सैमसंग जनवरी में प्रीमियम सीरीज के लिए गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट आयोजित कर सकती है।

End of Feed