Samsung Galaxy S25 FE लॉन्च होते ही धड़ाम हुई Galaxy S24 FE की कीमत, 20,000 से कम में खरीदने का है मौका

फेस्टिव सीजन में स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग है तो आपके लिए गुड न्यूज है। Great Indian Festival Sale शुरू होने से पहले Samsung Galaxy S24 FE की कीमत में बड़ी कटौती कर दी गई है। आप इस स्मार्टफोन को अब तक की सबसे कम कीमत में खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy S24 FE Discount Offer: सैमसंग की तरफ से हाल ही में अपना प्रीमियम स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 FE को लॉन्च किया गया है। यह सैमसंग का फैन एडिशन स्मार्टफोन है जिसमें आपको तगड़े फीचर्स देखने को मिलते हैं। मार्केट में इस स्मार्टफोन की एंट्री होते ही पुराने Samsung Galaxy S24 FE की कीमत में बड़ी कटौती हो गई है। अगर आप कम कीमत में फ्लैगशिप फीचर वाला प्रीमियम स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो इसकी तरफ जा सकते हैं।

Samsung Galaxy S24 FE (1)

सैमसंग के प्रीमियम स्मार्टफोन की कीमत में आई बड़ी गिरावट। (फोटो क्रेडिट- Digit)

Samsung Galaxy S24 FE में आपको बड़ी बैटरी, दमदार प्रोसेसर और फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इस स्मार्टफोन में आपको डेली रूटीन वर्क के साथ साथ गेमिंग और मल्टी टास्किंग में शानदार परफॉर्मेंस मिलने वाली है। अगर आप अभी खरीदारी करते हैं तो Galaxy S24 FE 5G में 30,000 रुपये से ज्यादा की बचत कर पाएंगे।

End of Feed