AI से बम और जैविक हथियार बनने का खतरा! रोकने के लिए Anthropic ने शुरू की करोड़ों की सैलरी पर एक्सपर्ट की भर्ती

कोई AI टूल कितना खतरनाक हो सकता है, इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि Anthropic का एआई टूल बम बनाने और जैविक हथियार बनाने में मदद कर सकता है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती ताकत के साथ इसके गलत इस्तेमाल की आशंकाएं भी तेजी से बढ़ रही हैं। AI कंपनी Anthropic को चिंता है कि उसकी AI तकनीक का उपयोग भविष्य में बम बनाने, जैविक हथियार तैयार करने, साइबर अपराध और वित्तीय धोखाधड़ी जैसे खतरनाक कामों के लिए किया जा सकता है। इसी खतरे को देखते हुए कंपनी ने सुरक्षा विशेषज्ञों की बड़े पैमाने पर भर्ती शुरू की है।

Anthropic Claude

AI से बम और जैविक हथियार बनने का खतरा!

32 नए सुरक्षा पदों पर होगी भर्ती

एक रिपोर्ट के मुताबिक, Anthropic ने AI के दुरुपयोग को रोकने के लिए 32 नई सुरक्षा-केंद्रित नौकरियां निकाली हैं। इन पदों पर ऐसे विशेषज्ञों की नियुक्ति की जाएगी जो रासायनिक और विस्फोटक पदार्थों, रेडियोलॉजिकल और परमाणु खतरों, जैविक जोखिमों, साइबर अपराध और वित्तीय घोटालों से जुड़े मामलों की निगरानी कर सकें।

End of Feed