Google Maps के भरोसे न करें सफर, कहीं आपको मुसीबत में न डाल दे आदत

Google Maps Disadvantage: कभी-कभी गूगल मैप्स गलत या अपरिचित रास्ते दिखा सकता है, जिससे आपका समय और ईंधन बर्बाद हो सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं यह बड़े हादसे का भी कारण हो सकता है। यहां हम गूगल मैप्स के बारे में कुछ जरूरी जानकारी बता रहे हैं, जो आपके लिए बेहद जरूरी है।

Google Maps Disadvantage: गूगल मैप्स का आपने भी कभी न कभी इस्तेमाल किया होगा। नए शहर में रास्ते खोजने से लेकर आसपास की जानकारी लेने के लिए हम गूगल मैप्स का खूब इस्तेमाल करते हैं। लेकिन पूरी तरह इसके भरोसे सफर करना हमेशा सही नहीं होता। क्योंकि ऐसा करना आपको हादसे का शिकार तक बना सकता है। एक्सिडेंट के ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिसमें गूगल मैप्स के भरोसे चल रहे वाहन चालक ब्रिज से गिए और उनकी मौत तक हो गई। यहां हम कुछ कारण बता रहे हैं जिससे आप जान पाएंगे कि आपको गूगल मैप्स के भरोसे क्यों नहीं चलना चाहिए।

google maps

google maps

नेटवर्क की समस्या

दूरदराज या ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क न मिलने की स्थिति में गूगल मैप्स काम नहीं करता। ऐसी स्थिति में मैप्स लोड नहीं हो पाते और आप रास्ता भटक सकते हैं। इसमें आप ये सावधानी रख सकते हैं कि ऑफलाइन मैप्स डाउनलोड करके रखें, खासकर लंबी यात्राओं से पहले। इसके अलावा रात के समय नोटिस बोर्ड चाहिए और लोकल लोगों से रास्ता पूछना भी सही तरीका हो सकता है।

गलत दिशा

कभी-कभी गूगल मैप्स गलत या अपरिचित रास्ते दिखा सकता है, जिससे आपका समय और ईंधन बर्बाद हो सकता है। इसके अलावा हाल ही में शुरू हुए रोड़ या ब्रिज की मरम्मत वाले रास्तों पर भी ले जा सकता है, जहां आपको खतरा हो सकता है, खासकर रात के समय में। इसके अलावा मैप्स ऐसे इलाकों में ले जा सकता है जो असुरक्षित या खतरनाक हो सकते हैं।

End of Feed