10,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ Redmi K100 लॉन्च, फ्लैगशिप लेवल का मिलेगा कैमरा, जानें कीमत और फीचर्स

Redmi K100 को चीन में तीन अलग-अलग RAM और स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके बेस मॉडल में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है। कंपनी का यह स्मार्टफोन जल्द ही आपको भारतीय बाजार में देखने को मिल सकता है।

स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने अपनी K100 सीरीज में नया फोन Redmi K100 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन में यूजर्स को दमदार फीचर्स उपलब्ध कराए हैं। शॉओमी ने इससे पहले Redmi K100 Pro और Redmi K100 Pro Max को भी लॉन्च कर चुकी है। नए Redmi K100 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000mAh की बड़ी बैटरी है।

Redmi Smartphone (2)

रेडमी के इस स्मार्टफोन में आपको दमदार फीचर्स मिलेंगे।

बड़ी बैटरी के साथ ही इसमें आपको फ्लैगशिप लेवल का कैमरा सेटअप भी मिलेगा। फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 165Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 8 सीरीज का प्रोसेसर दिया गया है। आइए आपको इसकी कीमत और दूसरे फीचर्स के बारे में बताते हैं।

End of Feed