दमदार फीचर्स से लैस होगा Realme P2 Pro 5G, 13 सितंबर को होगा लॉन्च

Realme P2 Pro 5G: कंपनी का कहना है कि रियलमी पी2 प्रो की फास्ट चार्जिंग के साथ-साथ, इसका 120 हर्ट्ज का कर्व्ड ऐमोलेड डिस्प्ले भी बहुत शानदार है, जो इसकी खूबी को और भी बढ़ाता है। फास्ट चार्जिंग से सिर्फ पांच मिनट में अपने फोन को इतना चार्ज कर सकते हैं कि एक घंटे तक गेम खेल सकते हैं।

Realme P2 Pro 5G: रियलमी ने अपनी लेटेस्ट पेशकश रियलमी पी2 प्रो को भारत में लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। इस फोन को 13 सितंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि हम स्मार्टफोन तकनीक को और बेहतर बनाने के लिए मेहनत कर रहे हैं खासकर चार्जिंग और डिस्प्ले की क्वालिटी में। रियलमी पी2 प्रो 80वॉट अल्ट्रा चार्ज फीचर के साथ आता है। यह रियलमी के पहले की अपनी पी1 सीरीज की तुलना में चार्जिंग पावर में 19 प्रतिशत की वृद्धि दिखाता है।

End of Feed