Realme GT 7 Pro with Snapdragon 8 Elite: रियलमी ने भारत में अपने सबसे दमदार फोन GT 7 Pro को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस फोन को भारत में भी स्नैपड्रैगन 8 एलीट फ्लैगशिप चिपसेट से लैस किया जाएगा। बता दें कि इस फोन को पहले ही चीनी मार्केट में पेश किया जा चुका है।
Realme GT 7 Pro
भारत में कब होगा लॉन्च
Realme GT 7 Pro भारत में 26 नवंबर को लॉन्च होगा, इस फोनन चीन से बाहर आने वाला पहला स्नैपड्रैगन 8 एलीट फोन होगा। साथ ही यह भारत में स्नैपड्रैगन 8 एलीट फ्लैगशिप के साथ लॉन्च होने वाला पहला फोन भी होगा। इसी प्रोसेसर के साथ भारत में वनप्लस 13 और आईकू 13 को भी पेश किया जा सकता है, जो 2025 की शुरुआत में आ सकते हैं।
Realme GT 7 Pro Specifications: संभावित फीचर्स
रिपोर्ट्स से पता चलता है कि Realme GT 7 Pro में 6.78 इंच की स्क्रीन मिलेगी, डिस्प्ले के साथ 2,780 x 1,264 पिक्सल रेजोल्यूशन और 120 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट कवरेज मिलने वाली है। डिस्प्ले के साथ डॉल्बी विजन और HDR10+ का सपोर्ट भी होने की संभावना है।
कैसा होगा कैमरा सेटअप
कैमरा सपोर्ट की बात करें तो स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें दो 50 मेगापिक्सल सेंसर और एक 8 मेगापिक्सल लेंस शामिल है। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल सेंसर वाला फ्रंट कैमरा भी मिल सकता है। सबसे खास बात यह है कि फोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी और 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।
