Realme ने त्योहारी सीजन में दिया झटका, दो प्रीमियम स्मार्टफोन्स हुए महंगे, 5,000 रुपये तक बढ़ी कीमत

दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी रियलमी ने एक बार फिर से अपने स्मार्टफोन्स की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने इस फैसले से करोड़ों ग्राहकों को फेस्टिव सीजन में बड़ा झटका दिया है। जिन दो स्मार्टफोन्स की इस बार कीमत बढ़ी है उनमें Realme 16 5G और Realme 16T 5G शामिल हैं।

अगर आप इस फेस्टिव सीजन में रियलमी का नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए बुरी खबर है। दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी ने अपने दो फ्लैगशिप स्मार्टफोन की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। Realme ने भारत में अपने दो स्मार्टफोन Realme 16 5G और Realme 16T 5G की कीमतें एक बार फिर बढ़ा दी हैं। इस बार Realme 16 की कीमत में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है, जबकि Realme 16T के सभी वेरिएंट 1,000 रुपये महंगे हो गए हैं। नई कीमतें Realme की आधिकारिक वेबसाइट Realme.com के साथ दूसरे ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर भी लागू हो गई हैं।

Realme Price Hike (1)

रियलमी के इन दोनों ही स्मार्टफोन्स में फ्लैगशिप लेवल के फीचर्स देखने को मिलते हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)

Realme 16 5G की नई कीमतें

Realme 16 5G के अलग-अलग वेरिएंट अब पहले से काफी महंगे हो गए हैं। फोन के बेस वेरिएंट की कीमत में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली है। अब इसकी नई कीमतें कुछ इस तरह हैं:

End of Feed