Realme ने भारत में लॉन्च किए 2 नए स्मार्टफोन, कम कीमत में मिलता है दमदार कैमरा

Realme 13 5G, Realme 13+ 5G: दोनों स्मार्टफोन को 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे से लैस किया गया है। कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन मिलता है। सेल्फी के लिए दोनों फोन में 16 मेगापिक्सल फ्रंट सेंसर मिलता है। चलिए जानते हैं इनकी खासियत और कीमत के बारे में...

Realme 13 5G, Realme 13+ 5G: स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी ने भारत में Realme 13 5G सीरीज को लॉन्च कर दिया है। सीरीज में दो मॉडल- रियलमी 13 5जी और रियलमी 13 प्लस 5जी फोन लॉन्च किए गए हैं। दोनों ही मॉडल को 80 वॉट फास्ट चार्जिंग और एंड्रॉयड 14 से लैस किया गया है। स्मार्टफोन में 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट है।

End of Feed