Ranveer Allahbadia Vs Samay Raina: यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना के यूट्यूब शो इंडियाज गॉट लैटेंट में आने के बाद मुश्किल में पड़ गए हैं। शो के डार्क ह्यूमर से मेल खाने की कोशिश करते हुए रणवीर ने एक चौंकाने वाला कमेंट किया, जिसकी अब सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हो रही है और यूजर्स यूट्यूबर को आड़े हाथ ले रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया और स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना के खिलाफ कई राज्यों में FIR भी की गई है। आपको बता दें कि रणवीर और समय रैना यूट्यूब के अलावा सोशल मीडिया जैसे इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी काफी ज्यादा पॉपुलर हैं।
Ranveer Allahbadia Vs Samay Raina
रणवीर इलाहाबादिया के तेजी से कम हो रहे फॉलोअर्स
इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म, Qoruz के एक आकलन के अनुसार, पिछले 5 दिनों में, इलाहाबादिया (जिनके दो इंस्टाग्राम प्रोफाइल हैं), के फॉलोअर्स तेजी से कम हो रहे हैं। इन दिनों में उन्होंने 8,358 फॉलोअर्स खो दिए हैं, जिसमें बीयरबाइसेप्स नाम से उनका अकाउंट भी शामिल है, जिसमें फॉलोअर्स में 4,205 की गिरावट देखी गई है, जबकि रणवीर इलाहाबादिया अकाउंट में फॉलोअर्स में 4,153 की गिरावट देखी गई। खबर लिखे जाने तक रणवीर इलाहाबादिया अकाउंट पर 3.4 मिलियन (34 लाख) और बीयरबाइसेप्स अकाउंट पर 4.4 मिलियन (44 लाख) फॉलोअर्स हैं।
Instagram पर कितने पॉपुलर हैं समय रैना
हाल के कुछ महीनों में सुर्खियों में आए समय रैना के भी इंस्टाग्राम पर काफी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उनको 6 मिलियम (60 लाख) से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। वहीं फेसबुक पर समय रैना नाम से कई सारे पेज हैं। हालांकि, जिस पेज पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं, इसकी संख्या 1 लाख 60 हजार है। वहीं Youtube की बात करें तो समय रैमा के 7.41M (74.1 लाख) से भी ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।
