रैनसमवेयर अटैक का शिकार हुए देश के 300 बैंक, UPI पेमेंट और कामकाज ठप

Ransomware Attack: नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने कहा, "रैनसमवेयर हमले से कुछ बैंकों के यूपीआई, आईपीएमएस और अन्य पेमेंट सिस्टम अस्थायी रूप से ग्राहकों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।" बता दें कि रैनसमवेयर अटैक एक प्रकार का साइबर अटैक है जिसमें मैलवेयर को पीड़ित के डिवाइस में एन्क्रिप्ट किया जाता है।

Ransomware Attack: एक टेक्नोलॉजी सर्विस प्रोवाइडर पर रैनसमवेयर अटैक के कारण लगभग 300 भारतीय बैंकों की पेमेंट सर्विस अस्थायी रूप से ठप हो गई हैं। इस अटैक में सी-एज टेक्नोलॉजीस (C-Edge Technologies) कंपनी हुई है, जिसके बाद कई बैंकों का कामकाज ठप हो गया है।

रैनसमवेयर अटैक का शिकार हुए देश के 300 बैंक, UPI पेमेंट और कामकाज ठप

क्या है मामला

बता दें कि एक टेक्नोलॉजी सर्विस प्रोवाइडर सी-एज टेक्नोलॉजीज पर रैनसमवेयर अटैक के कारण लगभग 300 छोटे बैंक प्रभावित हुए हैं। सी-एज टेक्नोलॉजीज इन सभी बैंकों को टेक्निकल सपोर्ट देती है। नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने फिलहाल अस्थायी रूप से टेक्नोलॉजी सर्विस प्रोवाइडर के काम पर रोक लगा दी है।

End of Feed