Redmi फोन खरीदने वालों को बड़ा झटका, Redmi Note 15 SE समेंत तीन स्मार्टफोन्स की बढ़ी कीमत

अगर आप मिडरेंज सेगमेंट में एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। रेडमी ने अपने तीन पॉपुलर स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। अब आपको Redmi Note 15 SE और Redmi A7 4G और Redmi A7 Pro 4G खरीदने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे।

अगर आप रेडमी के फैंस हैं और मिड रेंज सेगमेंट में एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। रेडमी ने अपने तीन पॉपुलर स्मार्टफोन्स की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। रेडमी ने जिन स्मार्टफोन्स की कीमत में बढ़ोतरी की है उनमें Redmi Note 15 SE और Redmi A7 4G और Redmi A7 Pro 4G शामिल हैं। कंपनी के इस फैसले ने करोड़ों फैंस को बड़ा झटका दिया है।

Redmi (1)

रेडमी ने अपने की सारे स्मार्टफोन्स की भारतीय बाजार में बढ़ाई कीमत। (फोटो क्रेडिट-शॉओमी)

फिलहाल अभी तक कंपनी ने कीमत बढ़ाने के पीछे आधिकारिक वजह का ऐलान नहीं किया है लेकिन ऐसा माना जा रहा है बढ़ती मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट, इंपोर्ट ड्यूटी और सप्लाई चेन खर्च की वजह से ऐसा फैसला लिया गया है। पिछले कुछ समय में इस दिग्गज ब्रैंड्स की तरफ से कई सारे स्मार्टफोन्स की कीमतों में इजाफा किया गया है। आइए आपको इन तीनों ही स्मार्टफोन्स की लेटेस्ट प्राइस के बारे में बताते हैं।

End of Feed