भारत में लॉन्च हुआ Poco M6 Plus 5G, 13 हजार में मिलेगा 108MP डुअल कैमरा

Poco M6 Plus 5G smartphone launched: पोको M6 प्लस 5G में 6.79 इंच LCD डिस्प्ले, 120 Hz रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन और 108 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसे 5 अगस्त से फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा।

Poco M6 Plus 5G Smartphone Launched: स्मार्टफोन ब्रांड पोको ने गुरुवार को भारत में पोको एम6 प्लस 5जी (Poco M6 Plus 5G) स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 16GB तक रैम (8GB वर्चुअल रैम के साथ) और 128GB स्टोरेज में पेश किया गया है। फोन 108 मेगापिक्सल रियर कैमरे के साथ आता है। पोको एम6 प्लस स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 AE प्रोसेसर पर चलता है। पोको M सीरीज का पहला स्मार्टफोन शाओमी HyperOS पर चलता है, जो आउट-ऑफ-द-बॉक्स एंड्रॉयड 14 पर आधारित है।

End of Feed