Poco Buds X1: स्मार्टफोन ब्रांड पोको ने अपने नए ईयरफोन पोको बड्स एक्स 1 को भारत में लॉन्च कर दिया है। पोको बड्स एक्स 1 को 12.4mm डायनेमिक टाइटेनियम ड्राइवर्स से लैस किया गया है। बड्स में हाइब्रिड एक्टिव नॉइज कैंसलेशन (ANC) और एनवायरनमेंटल नॉइज कैंसलेशन (ENC) का भी सपोर्ट मिलता है। बड्स में ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी के साथ 36 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है।
Poco Buds X1 (Image-Poco)
Poco Buds X1 Price: कितनी है कीमत
पोको बड्स एक्स 1 को सिंगल टाइटेनियम कलर में पेश किया गया है। इसकी कीमत 1,699 रुपये है। बड्स को 5 अगस्त से फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदा जा सकेगा।
Poco Buds X1 Specs: ईयर फोन की खासियत
पोको बड्स एक्स1 में टच कंट्रोल के साथ 12.4 मिमी डायनेमिक टाइटेनियम ड्राइवर मिलता है। बड्स को सिलिकॉन ईयर टिप्स के साथ इन-ईयर डिजाइन में पेश किया गया है। इसके साथ मैग्नेटिक चार्जिंग केस मिलता है। पोको बड्स एक्स1 में 40dB तक हाइब्रिड एक्टिव नॉइज कैंसलेशन (ANC) और AI-सपोर्ट वाला एनवायरमेंटल नॉइज कैंसलेशन (ENC) मिलता है। इसके साथ क्वाड-माइक सिस्टम भी है।
कनेक्टिविटी की बात करें तो पोको बड्स एक्स1 में ब्लूटूथ 5.3 और SBC और AAC ऑडियो कोडेक्स का सपोर्ट है। इसमें पानी और धूल से बचाव के लिए IP54 रेटिंग मिलती है। हालांकि, केस में कोई आईपी रेटिंग नहीं है। बैटरी के मामले में भी बड्स अच्छा है। पोको बड्स एक्स1 चार्जिंग केस में 480mAh की बैटरी और USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट है। कंपनी का कहना है कि बड्स को केस के साथ 36 घंटे तक चलाया जा सकता है।
