PhonePe ने फीचर फोन पर शुरू की UPI सेवा, बिना इंटरनेट भी कर सकेंगे पेमेंट

पेमेंट करने के लिए PhonePe ऐप खोलकर उपलब्ध पेमेंट विकल्प का चयन करना होगा। इसमें मोबाइल नंबर, UPI ID, कॉन्टैक्ट बुक और सपोर्टेड कैमरा वाले फीचर फोन में Scan and Pay का विकल्प शामिल हो सकता है।

PhonePe ने फीचर फोन यूजर्स के लिए UPI 123Pay सेवा लॉन्च की है। इसकी मदद से यूजर्स बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी UPI के जरिए पैसे भेज और प्राप्त कर सकेंगे। यह सेवा खास तौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकती है, जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है या जिन क्षेत्रों में मोबाइल इंटरनेट की सुविधा भरोसेमंद नहीं है।

PhonePe UPI 123Pay

फीचर फोन में PhonePe UPI 123Pay कैसे रजिस्टर करें?Photo-Phonepe

इन फीचर फोन में मिलेगी सुविधा

PhonePe के मुताबिक, UPI 123Pay की शुरुआत फिलहाल चुनिंदा डिवाइस पर की जा रही है। इनमें Nokia, HMD, Lava International और Itel Mobile के कुछ फीचर फोन शामिल हैं। कंपनी आने वाले समय में इस सुविधा को और ज्यादा हैंडसेट निर्माताओं तक पहुंचाने की योजना बना रही है।

End of Feed