ChatGPT की कंपनी ने लॉन्च किया नया AI टूल, असली जैसी बना देगा वीडियो

OpenAI Sora Turbo AI Video Generation Model: सोरा टर्बो को वर्तमान में केवल ChatGPT प्लस और प्रो ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। बिना मेंबरशिप वाले यूजर्स वर्तमान में वेबसाइट पर नया अकाउंट नहीं बना सकते हैं। बता दें कि प्लस यूजर्स हर महीने 480p रिजॉल्यूशन पर 50 वीडियो या 720p पर कम वीडियो बना सकेंगे।

OpenAI Sora Turbo AI Video Generation Model: ओपनएआई ने चैटजीपीटी (ChatGPT) के बाद अब नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) वीडियो जेनरेशन मॉडल सोरा (Sora Turbo) लॉन्च किया है। फरवरी में इस मॉडल को रिव्यू के लिए उपलब्ध किया गया था। अब कंपनी ने सोरा टर्बो नाम से मॉडल का एक नया वर्जन पेश किया है। सोरा शब्दों को असली जैसी वीडियो में बदल सकता है। सोरा 20 सेकंड तक की 1080p रिजॉल्यूशन में वीडियो बना सकता है।

OpenAI sora

OpenAI sora

End of Feed