ओपनएआई ने मंगलवार को अपना नया सब्सक्रिप्शन प्लान ChatGPT Go पेश किया है। यह मौजूदा ChatGPT Plus की तुलना में सस्ता विकल्प है। कंपनी ने इसे सबसे पहले भारत में लॉन्च किया है और जल्द ही अन्य देशों में भी उपलब्ध कराने की योजना है।
ChatGPT Go
ChatGPT Go की कीमत और उपलब्धता
कंपनी के अनुसार, ChatGPT Go की कीमत 399 रुपये प्रति माह रखी गई है, जो कि ChatGPT Plus (1,999 रुपये प्रति माह) से काफी कम है। यह प्लान वेब, iOS, एंड्रॉयड और डेस्कटॉप सभी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। वर्तमान में यह केवल भारतीय उपयोगकर्ताओं के लिए शुरू किया गया है। सब्सक्रिप्शन भारतीय रुपये (INR) में ही लिया जा सकेगा और भुगतान क्रेडिट कार्ड या UPI से किया जा सकता है, हालांकि, API उपयोग इसके अंतर्गत नहीं आएगा और अलग से चार्ज किया जाएगा।
सब्सक्रिप्शन कैसे लें?
- वेब या मोबाइल पर ChatGPT में लॉगिन करें।
- स्क्रीन के दाईं ओर नीचे दिए गए प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें और Upgrade Plan चुनें।
- अब Try Go विकल्प चुनकर क्रेडिट कार्ड या UPI से भुगतान करें।
ChatGPT Go के फायदे
- फ्री प्लान की तुलना में 10 गुना ज्यादा मैसेज लिमिट।
- ज्यादा इमेज जेनरेशन और फाइल अपलोड की सुविधा।
- लंबी मेमोरी जिससे बातचीत ज्यादा समय तक याद रखी जाएगी और पर्सनलाइज्ड जवाब मिलेंगे।
- Python और डेटा एनालिसिस टूल्स में भी ज्यादा उपयोग की अनुमति।
- प्रोजेक्ट्स, टास्क्स और कस्टम GPTs एक्सेस करने की सुविधा।
ओपनएआई के ChatGPT प्रमुख निक टर्ली ने कहा, “ChatGPT को और ज्यादा किफायती बनाना हमेशा से उपयोगकर्ताओं की मांग रही है। हम इसे भारत में पहले लॉन्च कर रहे हैं और यहां के अनुभव से सीखकर इसे दूसरे देशों में भी पेश करेंगे।”
