OnePlus के इस फोन में मिलेगा चोरी से बचाने वाला फीचर! जानें क्या है खास

OnePlus 13 With theft detection feature: दरअसल, वनप्लस 12 स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट का उपयोग करता है, जो पावर-ऑफ ट्रैकिंग का समर्थन नहीं करता है। लेकिन इस सुविधा को वनप्लस 13 में शामिल किया जा सकता है। क्योंकि, स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट में पाया जाने वाला फास्टकनेक्ट 7900 प्लेटफॉर्म इस फीचर को सपोर्ट करता है।

OnePlus 13 India Launch: स्मार्टफोन ब्रांड जनवरी 2025 में भारत में अपने सबसे दमदार फोन वनप्लस 13 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस फोन को स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट और लेटेस्ट एंड्रॉयड के साथ पेश किया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी फोन के साथ नया एंटी-थेफ्ट फीचर भी दे सकती है, जो फोन को चोरी होने के बाद ट्रैक करने में मदद करता है। बता दें कि इस फीचर को गूगल पिक्सल फोन में भी दिया गया है। लेकिन दावा है कि वनप्लस इस फीचर को एक लेवल ऊपर ले जा रहा है।

OnePlus 13 Leaks

क्या है वनप्लस का यह खास फीचर

अपना स्मार्टफोन खोना सिर्फ वित्तीय नुकसान से कहीं ज्यादा है। यानी आप फोन के साथ अपना पर्सनल और जरूरी डेटा भी खो देते हैं। इसका सॉल्यूशन अब स्मार्टफोन कंपनियां प्राथमिकता से कर रही हैं। हाल ही में एंड्रॉयड 15 के साथ गूगल ने एंटी-थेफ्ट फीचर की घोषणा की थी। लेकिन वनप्लस इस फीचर को सीधे फोन में ही देने की तैयारी कर रहा है।

End of Feed