OnePlus 11 Price Cut in India: वनप्लस 11 को पिछले साल ही लॉन्च किया गया है। अब इस फोन को भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध किया गया है। फोन अमेजन पर विशेष छूट पर उपलब्ध है और 52,000 रुपये से कम में आपका हो सकता है। फोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर और 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन में दमदार कैमरा सेटअप और शानदार डिस्प्ले मिलता है।
OnePlus 11
OnePlus 11 Price: वनप्लस 11 कीमत और डिस्काउंट
56,999 रुपये कीमत वाले इस फोन को 4 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 54,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा, एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड लेनदेन पर 3,000 रुपये की तत्काल छूट है। आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड लेनदेन पर 3,000 रुपये की छूट भी है। इसके अलावा अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 27,600 रुपये तक की छूट भी मिल रही है। यानी आप वनप्लस 11 को आधी से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं।
OnePlus 11: खासियत
वनप्लस 11 की सबसे बड़ी खासियत इसमें से एक स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट है। एक साल पुराना होने के बावजूद, यह चिपसेट पावरफुल है, जो गेमिंग से लेकर मल्टीटास्किंग तक को आसानी से संभालने में सक्षम है। वनप्लस 11 में लेटेस्ट एंड्रॉयड ओएस के साथ एक साफ सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस मिलता है। डिवाइस में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलती है, जो लगभग 30 मिनट में 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है।
