भारत में एआई कम्प्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएंगी एनवीडिया और रिलायंस

AI computing infrastructure in India: हुआंग को भविष्य को देखने और अपनी कंपनी को एआई क्रांति का लाभ उठाने के लिए बदलने का श्रेय दिया जाता है। उन्होंने भारत की क्षमताओं को देखते हुए इस दिशा में तत्काल कदम उठाने पर जोर दिया और कहा कि वह भारत को ‘बड़े पैमाने पर एआई’ का निर्माण करते हुए देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।

AI computing infrastructure in India: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चिप की प्रमुख वैश्विक कंपनी एनवीडिया कॉर्प के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) जेन्सेन हुआंग ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी कंपनी ने भारत में एआई कम्प्यूटिंग अवसंरचना और एक इनोवेशन सेंटर बनाने के लिए मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ एक समझौता किया है।

AI computing infrastructure in India

AI computing infrastructure in India

एआई कम्प्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर

रिलायंस इंडस्ट्रीज का नया प्रमुख डेटा सेंटर लेटेस्ट एनवीडिया ब्लैकवेल एआई चिप का उपयोग करेगा। एनवीडिया की भारत में छह स्थानों पर पहले से ही मौजूदगी है। अमेरिकी कंपनी अपने त्वरित कम्प्यूटिंग स्टैक द्वारा संचालित एआई इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के लिए उद्यमों, क्लाउड प्रदाताओं और स्टार्टअप इकाइयों के साथ काम करती है, जिसमें इसके हजारों उन्नत जीपीयू (ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट), उच्च प्रदर्शन नेटवर्किंग और एआई सॉफ्टवेयर मंच और उपकरण शामिल हैं।

End of Feed