अब छत पर लगेगा लैपटॉप जैसा छोटा एंटीना, बड़ी डिश लगाने की जरूरत खत्म

ArrayLink केवल एक कॉन्सेप्ट नहीं है। शोधकर्ताओं ने 27 GHz फ्रीक्वेंसी पर वास्तविक हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर-डिफाइंड रेडियो की मदद से बाहरी टेस्ट भी किए हैं। परीक्षणों के नतीजे कंप्यूटर सिमुलेशन से काफी हद तक मेल खाते हैं।

अक्सर हम लोगों के छत पर गोल डिश एंटीना देखते हैं और आज से नहीं, बल्कि कई वर्षों से देखते आ रहे हैं, लेकिन अब इनके दिन लदने वाले हैं। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि अब गोल डिश एंटीना खत्म होने वाले हैं और उनकी जगह लैपटॉप की तरह फ्लैट एंटीना का इस्तेमाल होंगे।

ArrayLink Antena

अब छत पर लगेगा लैपटॉप जैसा छोटा एंटीना, बड़ी डिश लगाने की जरूरत खत्म/photo- Areli Alvarez, UC San Diego Qualcomm Institute

पृथ्वी और अंतरिक्ष के बीच डेटा कनेक्टिविटी के लिए आज भी बड़े और महंगे डिश एंटीना पर निर्भरता बनी हुई है। अब अमेरिका के शोधकर्ताओं ने एक ऐसी नई तकनीक विकसित की है, जो भविष्य में इन विशाल डिशों की जगह छोटे और फ्लैट एंटीना नेटवर्क को ला सकती है।

End of Feed