ये है Nokia का दो डिस्प्ले वाला नया फ्लिप फोन, कीमत है लगभग 7,450 रुपये

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 4, 2022, 10:48 AM IST

Nokia ने नए फ्लिप फोन 2780 Flip को लॉन्च किया है। इसकी कीमत लगभग 7,450 रुपये रखी गई है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

Nokia 2780 Flip को लॉन्च कर दिया गया है। ये कंपनी का लेटेस्ट फीचर फोन है। HMD Global के इस फोन में Qualcomm 215 प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही इस हैंडसेट में दो डिस्प्ले भी दिए गए हैं। ये फीचर फोन KaiOS 3.1 पर चलता है। इसकी बैटरी 1,450mAh की है और इसमें VoLTE और RTT सपोर्ट मौजूद है।

Nokia 2780 Flip

Nokia 2780 Flip

Nokia 2780 Flip की कीमत

HMD Global के इस लेटेस्ट फ्लिप फोन की कीमत $90 (लगभग 7,450 रुपये) रखी गई है। इस फीचर फोन को ब्लू और रेड कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। अभी इसकी बिक्री शुरू नहीं की गई है। इसे कंपनी की वेबसाइट में लिस्ट किया गया है और बिक्री 17 नवंबर से शुरू हो सकती है।

End of Feed