BharatPe UPI ने लॉन्च किया 'महाकुंभ शील्‍ड', जानें तीर्थयात्रियों को क्या होगा फायदा

Maha Kumbh Shield Launched By BharatPe UPI: नई 'महाकुंभ शील्‍ड' एक ऐसी सुरक्षा योजना है, जिसका उद्देश्‍य इस भव्‍य आध्‍यात्मिक आयोजन में भाग लेने वाले लाखों श्रद्धालुओं को फ‍िशिंग स्कैम, डिवाइस चोरी होने के कारण अनधिकृत लेनदेन और अन्‍य साइबर अटैक से बचाना है। भारतपे शील्‍ड के साथ, यूजर्स 10 दिनों के भीतर किसी भी यूपीआई धोखाधड़ी के लिए मुआवजे का दावा कर सकते हैं।

Maha Kumbh Shield Launched By BharatPe UPI: यूपीआई पेमेंट सर्विस, भारतपे ऐप ने प्रयागराज आने वाले तीर्थयात्रियों के यूपीआई भुगतान को सुरक्षा प्रदान करने के लिए 'महाकुंभ शील्‍ड' को लॉन्‍च करने की घोषणा की। यह सर्विस व्‍यापक धोखाधड़ी सुरक्षा योजना को विशेषरूप से महाकुंभ 2025 के लिए डिजाइन की गई है। यूजर्स 30 दिनों की अवधि के लिए 25,000 रुपए तक के अपने मोबाइल पेमेंट को फ्री में सुरक्षित बना सकेंगे।

End of Feed