Lyne Originals Audio Accessories: स्मार्ट ऑडियो एक्सेसरीज कंपनी Lyne Originals ने भारतीय बाजार में चार नए प्रोडक्ट्स- रोवर 49 नेकबैंड ( Rover 49 Neckband), कूलपॉड्स 3 प्रो TWS (CoolPods 3 Pro TWS), जूकबॉक्स 6 प्रो ब्लूटूथ स्पीकर (ukeBox 6 Pro Bluetooth Speaker), और फोटॉन 34 वायर्ड ईयरफोन (Photon 34 Wired Earphones)। लॉन्च किए हैं। कंपनी का दावा है कि यह पावर, परफॉर्मेंस और पोर्टेबिलिटी का बेहतरीन मेल पेश करते हैं।
Rover 49 Neckband- 60 घंटे का नॉनस्टॉप धमाल
ब्लूटूथ 5.4 टेक्नोलॉजी से लैस इस नेकबैंड में 10.2mm ड्राइवर और एनवायरमेंटल नॉइस कैंसिलेशन (ENC) की सुविधा है। एक बार चार्ज करने पर ये 60 घंटे का बैकअप देता है और इसके साथ 1600 घंटे का स्टैंडबाय टाइम है। टाइप-C चार्जिंग और तीन स्टाइलिश रंगों में उपलब्ध यह डिवाइस केवल ₹549 की कीमत पर मिल रहा है।
CoolPods 3 Pro TWS- गेमिंग और कॉल्स का मास्टर
12mm ड्राइवर, Quad Mic सेटअप के साथ ANC + ENC, और गेम मोड जैसे फीचर्स से लैस ये TWS ईयरबड्स 40 घंटे का बैकअप देते हैं। ब्लूटूथ 5.4 और फास्ट चार्जिंग के साथ उपलब्ध यह प्रोडक्ट प्रोफेशनल्स और गेमर्स दोनों के लिए परफेक्ट है। इसकी कीमत है सिर्फ 1049 रुपये।
JukeBox 6 Pro- पार्टी के लिए परफेक्ट पोर्टेबल स्पीकर
10W आउटपुट और 6 घंटे का प्लेबैक समय देने वाला यह स्पीकर यूएसबी, AUX, और TF कार्ड को सपोर्ट करता है। इनबिल्ट मोबाइल होल्डर और ब्लूटूथ 5.3 के साथ, यह स्पीकर पांच रंगों में आता है और कीमत रखी गई है ₹899।
Photon 34 Wired Earphones- क्लासिक के साथ मॉडर्न टच
10mm ड्राइवर, और डाइनामिक बास के साथ यह ईयरफोन HD माइक्रोफोन और सराउंड साउंड क्वालिटी देता है। 1.2 मीटर लंबी केबल के साथ यह डिवाइस सिर्फ ₹199 में उपलब्ध है। इसमें Type-C कनेक्टर का सपोर्ट मिलता है।
कितनी है कीमत
- Rover 49 Neckband- ₹549
- CoolPods 3 Pro TWS- ₹1049
- JukeBox 6 Pro Bluetooth Speaker- ₹899
- Photon 34 Wired Earphones- ₹199
Lyne Originals के सभी चार नए ऑडियो प्रोडक्ट्स अब भारत भर में प्रमुख मोबाइल एक्सेसरी आउटलेट्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हैं। Lyne Originals की तरफ से एक खास ऑफर भी है, Rover 49 Neckband के 20 यूनिट खरीदने पर ग्राहक को एक फ्री हेलमेट मिलेगा।
