100 घंटे की बैटरी और दमदार Bass के साथ लॉन्च हुए नए हेडसेट और नेकबैंड, जानें कीमत

LYNE Hydro 6 में ब्लूटूथ V5.4 चिपसेट, 40MM डायनेमिक ड्राइवर और 10 मीटर तक की लैग-फ्री कनेक्टिविटी मिलती है। वहीं LYNE Rover 24 वायरलेस नेकबैंड में बिल्ट-इन HD माइक्रोफोन, 11MM ड्राइवर्स और डीप बास का सपोर्ट है।

LYNE ने भारत में अपनी नई ऑडियो सीरीज हाइड्रो 6 गेमिंग वायरलेस हेडसेट और रोवर 24 वायरलेस नेकबैंड लॉन्च कर दिए हैं। हाइड्रो 6 गेमिंग वायरलेस हेडसेट में 40mm के डाइनैमिक ड्राइवर, 10 मीटर की दूरी तक लैग-फ्री कनेक्टिविटी और 100 घंटे तक के प्लेटाइम के साथ पेश किया गया है। वहीं रोवर 24 लाइटवेट और 11mm के ड्राइवर्स के साथ आता है। इसमें 35 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है।

LYNE Hydro 6 and Rover 24

कितनी है कीमत

LYNE Hydro 6 और Rover 24 ऑडियो वियरेबल्स फ्लिपाकार्ट और देशभर के रिटेल स्टोर्स पर 2,899 रुपये और 1,699 रुपये की कीमत पर उपलब्ध हैं। यह प्रोडक्ट जल्द ही कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Lyneoriginals.com और Amazon.in पर भी उपलब्ध होंगे।

End of Feed