ल्यूमिनस पावर टेक्नोलॉजीज ने भारत में पोर्टेबल एनर्जी सॉल्यूशन कैटेगरी में कदम रखते हुए नया ब्रांड EDGE पेश किया है। इसके तहत लॉन्च हुआ EDGE GO 1500 भारत का पहला पोर्टेबल पावर स्टेशन है, जिसमें म्यूजिक सिस्टम भी इनबिल्ट है। यह डिवाइस पावर और एंटरटेनमेंट दोनों का अनोखा कॉम्बिनेशन पेश करता है।
Luminous EDGE GO 1500 (image-Luminous)
EDGE GO 1500 के खास फीचर्स
इस डिवाइस में 1200W का आउटपुट और 1120Wh की बैटरी क्षमता दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह पावर स्टेशन एक साथ 90 से ज्यादा हाउसहोल्ड और प्रोफेशनल अप्लायंसेस को चला सकता है। इसमें फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे डिवाइस सिर्फ 1.5 घंटे में पूरी तरह चार्ज हो जाता है।
इनबिल्ट म्यूजिक सिस्टम
EDGE GO 1500 को सिर्फ पावर स्टेशन नहीं, बल्कि एक एंटरटेनमेंट डिवाइस भी कहा जा सकता है। इसमें 90W का साउंड आउटपुट, 6-इंच का 50W सबवुफर और 2-इंच के 15W के दो स्पीकर शामिल हैं। इसके अलावा ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, दो वायरलेस माइक्रोफोन और गिटार पोर्ट भी मौजूद हैं।
टेक्नोलॉजी और इनोवेशन
यह डिवाइस बायडायरेक्शनल स्मार्ट इन्वर्टर टेक्नोलॉजी से लैस है, जिसकी वजह से यह पारंपरिक पावर डिवाइसेस की तुलना में 10 गुना तेजी से चार्ज होता है। कंपनी का दावा है कि यह प्रोडक्ट न सिर्फ प्रोफेशनल यूज बल्कि डेली हाउसहोल्ड जरूरतों के लिए भी बेहतरीन है।
कीमत और उपलब्धता
EDGE GO सीरीज के कई मॉडल मार्केट में उतारे गए हैं। EDGE GO P700 की कीमत 29,999 रुपये, P1000 की कीमत 42,499 रुपये, P1200 की कीमत 63,999 रुपये और फ्लैगशिप EDGE GO 1500 की कीमत 1,14,999 रुपये रखी गई है। ये प्रोडक्ट्स Amazon और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदे जा सकते हैं।
