JioBharat 4G Diwali Offer: जियो भारत फीचर फोन की कीमतें घटी, 123 रुपये के रिचार्ज पर चलेगा पूरे महीने

JioBharat Diwali Dhamaka: जियोभारत 4जी फोन जिसकी कीमत अभी 999 रुपये है, सभी यूजर्स को सिर्फ 699 रुपये में मिलेगा। इस ऑफर के साथ, जियो भारत 4G फोन के लिए एक स्पेशल मंथली रिचार्ज प्लान भी पेश किया गया है। मात्र 123 रुपये के रिचार्ज पर, यूजर्स को अब पूरे महीने के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल और साथ में 14GB डेटा मिलेगा।

JioBharat Diwali Dhamaka: दिवाली से पहले रिलायंस जियो ने अपने ' जियोभारत ' 4जी फोन की कीमत में विशेष कटौती की घोषणा की है । इस कटौती के तहत फोन की कीमत 999 रुपये से घटाकर 699 रुपये कर दी गई है। इस सीमित अवधि के ऑफर में, जियोभारत 4जी फोन जिसकी कीमत अभी 999 रुपये है, सभी यूजर्स को सिर्फ 699 रुपये में मिलेगा। इस ऑफर के साथ, जियो भारत 4G फोन के लिए एक स्पेशल मंथली रिचार्ज प्लान भी पेश किया गया है। मात्र 123 रुपये के रिचार्ज पर, यूजर्स को अब पूरे महीने के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल और साथ में 14GB डेटा मिलेगा।

JioBharat Diwali Dhamaka Offer

JioBharat Diwali Dhamaka

हर महीने 76 रुपये की बचत

कंपनी के अनुसार, अन्य ऑपरेटरों के पास उपलब्ध सबसे कम फीचर फोन प्लान (199 रुपये प्रति माह) की तुलना में, JioBharat प्लान लगभग 40% सस्ता है और हर महीने 76 रुपये की बचत प्रदान करता है।

End of Feed