Jio Vs Airtel: 200 रुपये में किसका रिचार्ज प्लान है सस्ता? किसमें होगा आपका फायदा?

Jio Vs Airtel Recharge Plan: जानिए 185, 189, 199 और 203 रुपये के रिचार्ज प्लान में कॉलिंग, डेटा, एसएमएस और वैलिडिटी के लिहाज से किसमें है ज्यादा फायदा।

अगर आप मोबाइल पर इंटरनेट इस्तेमाल नहीं करते और सिर्फ कॉलिंग के लिए रिचार्ज कराते हैं, तो आपके लिए जियो और एयरटेल के सस्ते प्लान की तुलना करना जरूरी है। एयरटेल ने हाल ही में 185 रुपये, 203 रुपये और 206 रुपये के तीन नए वॉयस-ओनली प्लान पेश किए हैं। दूसरी तरफ, जियो के पास 189 रुपये और 199 रुपये के प्लान हैं, हालांकि दोनों कंपनियों के प्लान में एक बड़ा अंतर है। एयरटेल के इन तीनों प्लान में डेटा नहीं मिलता, जबकि जियो के दोनों प्लान में इंटरनेट की सुविधा भी शामिल है।

Jio Vs Airtel

Airtel के 185, 203 और 206 रुपये वाले प्लान

Airtel के 185, 203 और 206 रुपये वाले प्लान

एयरटेल का 185 रुपये वाला रिचार्ज 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। वहीं, 203 रुपये के प्लान में 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। कंपनी का 206 रुपये वाला प्लान एक कैलेंडर महीने के लिए वैलिड है। यानी आप जिस तारीख को रिचार्ज कराते हैं, अगले महीने उसी तारीख को दोबारा रिचार्ज करा सकते हैं।

End of Feed