iPhone Duo खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक? सामने आई रिपेयर कॉस्ट, खरीदने से पहले इसे देखें जरूर

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 16, 2026, 07:51 AM IST

आपको बात दें कि फोन की कीमत करीब 3 लाख रुपये से शुरू होती है, लेकिन अगर इसकी डिस्प्ले खराब हो जाती है तो आपकी जेब का अच्छा खासा बोझ बढ़ सकता है। Apple ने iPhone Duo की रिपेयरिंग के लिए अलग-अलग पार्ट्स के हिसाब से चार्ज बताए हैं।

टेक दिग्गज Apple की तरफ से हाल ही में पहला फोल्डेबल आईफोन लॉन्च किया गया जिसे कंपनी ने iPhone Duo नाम दिया है। यह अब तक का सबसे महंगा फोल्डेबल स्मार्टफोन है। अब तक यह फोल्डेबल आईफोन अपने डिजाइन और फीचर्स को लेकर सुर्खियों में था लेकिन अब यह अपनी रिपेयरिंग कॉस्ट को लेकर भी चर्चा में आ गया है। इसलिए अगर आप इस फोल्डेबल आईफोन को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको इसकी जानकारी होना बेहद जरूरी है।

Apple iPhone Duo

अगर आप फोल्डेबल आईफोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको इसकी रिपेरियंग कॉस्ट को जरूर जानना चाहिए। (फोटो क्रेडिट-Apple)

Apple की तरफ से iPhone Duo की रिपेयरिंग कॉस्ट की एक लिस्ट शेयर की है। इस लिस्ट में इनर डिस्प्ले, आउटर डिस्प्ले, रियर कैमरा, बैटरी, बैक ग्लास, कवर लेयर को ठीक कराने का खर्चा बताया गया है। एप्पल की इस लिस्ट को टिप्स्टर अभिषेक यादव की तरफ से भी शेयर किया गया है। जो लिस्ट शेयर की गई है उसमें iPhone Duo की रिपेयरिंग का खर्चा देखकर झटका लगने वाला है। लिस्ट के मुताबिक अगर अंदर वाली फोल्डेबल स्क्रीन टूट जाए, तो उसे ठीक कराने में ही 1,49,900 रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं।

End of Feed