एक बार फिर लीक हुए iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max के फीचर्स, जानें इस बार क्या मिलेगा खास

iPhone 18 Pro सीरीज केवल एक मामूली अपग्रेड नहीं होगी। नई A20 चिप, बेहतर कैमरा तकनीक, बड़ी बैटरी और डिस्प्ले सुधार के साथ यह पिछले कुछ वर्षों में एपल की सबसे महत्वपूर्ण iPhone अपग्रेड सीरीज बन सकती है।

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर कई लीक सामने आ रहे हैं। नई लीक्स के मुताबिक एपल इस बार अपने प्रीमियम स्मार्टफोन्स में बड़े अपग्रेड देने की तैयारी कर रहा है, हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार नए मॉडल ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर, बेहतर कैमरा, बड़ी बैटरी और हाईब्रिड डिस्प्ले के साथ आ सकते हैं।

iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max

iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max (Image Credits: AppleTrack)

छोटा होगा Dynamic Island, डिजाइन रहेगा परिचित

लीक्स के मुताबिक, iPhone 18 Pro सीरीज के डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और एपल का पसंदीदा ग्लास-एंड-मेटल फ्रेम बरकरार रह सकता है, हालांकि Dynamic Island को करीब 35 प्रतिशत छोटा किए जाने की चर्चा है, जिससे यूजर्स को ज्यादा स्क्रीन स्पेस मिलेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार iPhone 18 Pro में 6.3 इंच और iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। साथ ही, नई LTPO+ डिस्प्ले तकनीक के इस्तेमाल से बैटरी एफिशिएंसी में भी सुधार होने की उम्मीद है।

End of Feed