भारत का Sarvam AI बना ग्लोबल सनसनी, Google Gemini और ChatGPT को छोड़ा पीछे

OCR के साथ-साथ Sarvam ने अपना नया टेक्स्ट-टू-स्पीच AI मॉडल Bulbul V3 भी लॉन्च किया है। यह मॉडल भारतीय भाषाओं में प्राकृतिक और स्पष्ट आवाज में ऑडियो तैयार करता है। कंपनी के मुताबिक, Bulbul V3 खासतौर पर भारत से जुड़े उपयोग मामलों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

अभी तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में अमेरिका और चीन का दबदबा माना जाता रहा है, लेकिन अब भारत भी इस रेस में मजबूती से उभर रहा है। बेंगलुरु स्थित स्टार्टअप Sarvam AI ने अपने स्वदेशी AI मॉडल्स के दम पर दुनिया का ध्यान खींच लिया है। कंपनी का दावा है कि उसके टूल्स ने कुछ अहम बेंचमार्क पर Google Gemini और ChatGPT जैसे बड़े AI मॉडल्स को भी पीछे छोड़ दिया है।

Sarvam AI

Sarvam AI/photo- Sarvam AI

‘सॉवरेन AI’ पर काम कर रही है Sarvam AI

Sarvam AI खुद को भारत का “सॉवरेन AI” बनाने की दिशा में काम करने वाला स्टार्टअप बताता है। इसका मतलब है कि कंपनी भारत में ही शुरू से लेकर अंत तक AI के फाउंडेशनल मॉडल तैयार कर रही है। इस हफ्ते Sarvam के दो टूल्स Sarvam Vision और Bulbul खूब चर्चा में हैं और इनके प्रदर्शन की हर तरफ तारीफ हो रही है।

End of Feed