AI का हौवा या हकीकत? भारत में 77% कंपनियों ने बढ़ाया निवेश, लेकिन सिर्फ 6.7% ही कर पाईं असली इस्तेमाल

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में जितना निवेश हो रहा है, उतना इसका वास्तविक इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। आपको हैरानी होगा कि भारत में 77% कंपनियों ने AI निवेश बढ़ाया है लेकिन सिर्फ 6.7% ही इसे बड़े स्तर पर अपना सकीं। समझिए आखिर समस्या कहां है?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर दुनिया भर में चर्चा है। दावा किया जा रहा है कि AI आने वाले समय में काम करने का तरीका बदल देगा और कई नौकरियों की जगह ले सकता है। कंपनियां भी इस तकनीक पर जमकर पैसा लगा रही हैं। लेकिन भारत की जमीनी हकीकत कुछ अलग कहानी बयां करती है। यहां 77 फीसदी कंपनियों ने AI में अपना निवेश बढ़ाया है, लेकिन सिर्फ 6.7 फीसदी कंपनियां ही इसे अपने कई कामकाजी सिस्टम में बड़े स्तर पर इस्तेमाल कर पा रही हैं। यानी AI को लेकर शोर जितना बड़ा है, उसका वास्तविक इस्तेमाल अभी उतना व्यापक नहीं है।

scaled artificial intelligence

AI से डरने से ज्यादा जरूरी है उसकी असली तस्वीर समझना/Photo-AI

AI पर पैसा लगाने और इस्तेमाल करने में बड़ा अंतर

Adobe की 2026 State of AI Readiness Report में यह खुलासा हुआ है। भारत में AI निवेश से जुड़े फैसले लेने वाले 475 वरिष्ठ अधिकारियों के सर्वे पर आधारित इस रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 59 फीसदी कंपनियां अभी भी छोटे प्रयोगों और बड़े स्तर पर AI लागू करने के बीच फंसी हुई हैं।

End of Feed