HP ने भारत में लॉन्च किया नया AI लैपटॉप, 160GB vRAM और 192GB मेमोरी से है लैस, जानें कीमत और फीचर्स

HP ZBook Ultra G3a में सिक्योरिटी के लिए HP Wolf Security दिया गया है। इसके अलावा, लैपटॉप में ऐसा कीबोर्ड मिलता है, जिसे जरूरत पड़ने पर आसानी से बदला जा सकता है। इससे कीबोर्ड खराब होने पर पूरी मशीन को खोलने या ज्यादा परेशानी उठाने की जरूरत कम हो सकती है।

लैपटॉप बनाने वाली कंपनी HP ने भारत में अपना नया प्रीमियम लैपटॉप HP ZBook Ultra G3a पेश किया है। यह लैपटॉप खास तौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जिन्हें AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े काम करने होते हैं। इसमें कंटेंट क्रिएटर्स, डेवलपर्स और प्रोफेशनल यूजर्स के लिए कई दमदार फीचर्स दिए गए हैं।

HP Laptop

एचपी के इस लैपटॉप में आपको हैवी टास्क के लिए कई सारे तगड़े फीचर्स मिलने वाले हैं।

इस लैपटॉप की सबसे बड़ी खासियत इसकी 192GB यूनिफाइड मेमोरी और 160GB तक vRAM है। कंपनी ने इसमें AMD Ryzen AI Max+ Pro सीरीज का प्रोसेसर दिया है। इसके अलावा, लैपटॉप में OLED डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। आइए जानते हैं HP के इस नए लैपटॉप की कीमत और खास खूबियों के बारे में।

End of Feed