Total Solar Eclipse: आज दुनियाभर के कई देशों में पूर्ण सूर्य ग्रहण (Total Solar Eclipse) देखने को मिलेगा। ऐसे में गूगल ने इस खगोलीय घटना को एक एनीमेशन के जरिए बड़े रोचक तरीके से दिखा रहा है। सूर्य ग्रहण मेक्सिको के कुछ हिस्से जैसे कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका में देखने को मिल सकता है। Google ने एनीमेशन में जो क्रिएटिव बनाया है उसे यूजर बहुत ही आसान तरीके से देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें बस गूगल पर जाकर सूर्य ग्रहण सर्च करना होगा। इसके बाद आपको एक एनिमेशन दिखने लगेगा। यह ग्राफिक ओवरले में चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है, जिससे सूर्य की सबसे बाहरी लेयर दिखाई देती है।
कैसे देखें गूगल का पूर्ण सूर्य ग्रहण एनीमेशन?
एनीमेशन को देखने के लिए आपको सर्च इंजन में google.com इन कीवर्ड से सर्च कर सकते हैं...
- सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse)
- सूर्य ग्रहण 2024 (Solar Eclipse 2024)
- पूर्ण सूर्य ग्रहण (Total Solar Eclipse)
- अप्रैल 8 ग्रहण (April 8 eclipse)
- ग्रहण 2024 (Eclipse 2024)
पूर्ण सूर्य ग्रहण ऑनलाइन कैसे देखें
आप NASA के जरिए पूर्ण सूर्य ग्रहण का एक्सीपीरियंस ले सकते हैं। आप विभिन्न स्थानों के दृश्य, विशेषज्ञ विश्लेषण, लाइव और लाइव प्रसारण देख सकते हैं। अंतरिक्ष एजेंसी 8 अप्रैल को शाम 5:00 बजे GMT (भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे) पर अपनी लाइव स्ट्रीम शुरू करेगी और रात 8:00 बजे GMT (1:30 बजे IST) तक यह लाइव स्ट्रीम जारी रखेगी।
सूर्य ग्रहण क्या होता है ?
सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा धरती और सूर्य के बीच से गुजरता है, और इस वजह से पृथ्वी के कुछ हिस्सों से इस ग्रहण को पूर्ण या आंशिक रूप से देखा जा सकता है।
