180MP कैमरा- 5600mAh बैटरी के साथ लॉन्च होगा Honor Magic 6 Pro, पांच प्वाइंट में जानें खासियत

Honor Magic 6 Pro: इस स्मार्टफोन में टीयूवी रीनलैंड फ्लिकर फ्री और सर्कैडियन फ्रेंडली सर्टिफिकेशन फीचर्स हैं, जो आंखों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हैं और यूजर्स को आरामदायक एक्सपीरियंस देते हैं। ऑनर नैनोक्रिस्टल शील्ड एक यूनीक स्क्रीन सुरक्षा देता है, जो 10 गुना अधिक टिकाऊ है और पानी तथा धूल प्रतिरोध के लिए आईपी68 रेटिंग वाला है।

Honor Magic 6 Pro India Launch: ऑनर अपनी फ्लैगशिप डिवाइस 'ऑनर मैजिक6 प्रो 5जी' की लॉन्च के साथ स्मार्टफोन मार्केट में हलचल मचाने के लिए तैयार है। नया स्मार्टफोन बेहतरीन फीचर्स से लैस है। मैजिक6 प्रो 5जी में एआई-पावर्ड ऑनर फाल्कन कैमरा सिस्टम है। इस एडवांस ट्रिपल-कैमरा सेटअप में 50 एमपी का मुख्य कैमरा, फ्लैगशिप सुपर डायनेमिक फाल्कन कैमरा एच9000 एचडीआर सेंसर के साथ 180 एमपी का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, और 50 एमपी का अल्ट्रा-वाइड और मैक्रो कैमरा है। फोन कल यानी 2 अगस्त को भारत में लॉन्च हो रहा है।

End of Feed