Honor 200 5G, Honor 200 Pro 5G: ऑनर ने गुरुवार 18 जुलाई को अपने नए 5जी फोन ऑनर 200 5जी, ऑनर 200 प्रो 5जी को भारत में लॉन्च कर दिया है। दोनों फोन में 5,200mAh की बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा सीरीज को 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस मिलता है। वहीं सीरीज के दोनों स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 14 आधारित MagicOS 8.0 मिलता है। चलिए जानते हैं दोनों फोन की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...
Honor 200 5G, Honor 200 Pro 5G (image-Honor)
Honor 200 5G: कीमत और कलर ऑप्शन
- 8GB + 256GB स्टोरेज- 34,999 रुपये
- 12GB + 512GB स्टोरेज- 39,999 रुपये
- कलर ऑप्शन- ब्लैक और मूनलाइट व्हाइट कलर
Honor 200 Pro 5G: कीमत और कलर ऑप्शन
- 12GB + 512GB स्टोरेज- 57,999 रुपये
- कलर ऑप्शन- ब्लैक और ओशन सियान शेड
Honor 200 5G, Honor 200 Pro 5G: स्पेसिफिकेशन
ऑनर 200 5G में 6.7 इंच और ऑनर 200 प्रो 5G में 6.78 इंच का फुल-एचडी+ OLED कर्व्ड डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट मिलता है। ऑनर 200 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर और प्रो वेरिएंट में स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 चिपसेट मिलता है। दोनों फोन में एंड्रॉयड 14 आधारित मैजिकओएस 8.0 आउट-ऑफ-द-बॉक्स मिलता है।
Honor 200 5G, Honor 200 Pro 5G: कैमरा और बैटरी
Honor 200 5G और Honor 200 Pro 5G दोनों ही फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर मिलता है। दोनों फोन में 50 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर है। बैटरी की बात करें तो दोनों ही मॉडल में 5,200mAh की बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। प्रो वेरियंट में 66W वायरलेस और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।
