Happy Diwali Wishes 2024 Whatsapp Stickers: दिवाली, जिसे दीपावली के नाम से भी जाना जाता है, भारत में सबसे अधिक मनाए जाने वाले और प्रिय त्योहारों में से एक है। रोशनी का यह त्योहार लाखों लोगों के दिलों में एक खास जगह रखता है और इसे बहुत उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। इस साल दिवाली गुरुवार, 31 अक्टूबर यानी आज मनाई जा रही है। यह उत्सव पांच दिनों तक चलता है, जिसकी शुरुआत धनतेरस से होती है और इसका समापन भाई दूज के साथ होता है। दिवाली को खास बनाने के लिए आप व्हाट्सएप स्टीकर्स की मदद ले सकते हैं।
Happy Diwali Wishes 2024 Whatsapp Stickers
ये भी पढ़ें: Happy Diwali 2024 Wishes: सोशल मीडिया पर ऐसे मनाएं दिवाली, दोस्त-रिश्तेदार हो जाएंगे खुश
दोस्तों को ऐसे बोलें Happy Diwali
इस साल दिवाली की शुभकामनाओं के लिए आप व्हाट्सएप स्टीकर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। Diwali के लिए WhatsApp स्टिकर्स डाउनलोड करना काफी आसान है और इसके जरिए आप अपने दोस्तों और परिवार वालों को बधाई संदेश भेज सकते हैं। हिंदी में Diwali WhatsApp Stickers डाउनलोड करने के लिए, इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- WhatsApp ओपन करें और जिस चैट में स्टिकर भेजना चाहते हैं उसे चुनें।
- Smiley आइकॉन पर टैप करें और फिर स्टिकर आइकॉन पर क्लिक करें।
- इसके बाद '+' साइन पर टैप करें, जिससे आपको स्टिकर पैक जोड़ने का विकल्प मिलेगा।
- Get more stickers ऑप्शन चुनें और फिर Google Play Store या App Store में Diwali stickers खोजें।
- किसी भी मनपसंद Diwali स्टिकर पैक को डाउनलोड कर लें और यह WhatsApp पर आपके स्टिकर लिस्ट में जुड़ जाएगा। अब आप इसे आसानी से अपने प्रियजनों के साथ शेयर कर सकते हैं।
- iPhone यूजर्स कोई स्पेशल स्टिकर पैक डाउनलोड नहीं कर सकते, लेकिन किसी रिसीव स्टिकर को फेवरेट के रूप में सेव कर सकते हैं और इसके बाद उसे भेज सकते हैं।
