सरकार ने HCLSoftware के साथ मिलाया हाथ, स्टार्टअप मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम होगा बूस्ट

Govt joins HCLSoftware: यह सहयोग भारत की 'मेक इन इंडिया' पहल को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा तथा भारत को वैश्विक विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करेगा। डीपीआईआईटी ने कहा, "इस पहल के साथ स्टार्टअप को भारत के लिए बेहतर बनाया जाएगा और भारतीय बौद्धिक संपदा का विकास किया जाएगा।

Govt joins HCLSoftware: स्टार्टअप मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम को बेहतर बनाने के लिए सरकार ने सॉफ्टवेयर के क्षेत्र की द‍िग्‍गज कंपनी एचसीएलसॉफ्टवेयर के साथ सहयोग का हाथ बढ़ाया है। 'मैन्युफैक्चरिंग इनक्यूबेशन इनिशिएटिव' के तहत, स्टार्टअप्स को वैश्विक बाजार में पहुंच के लिए 'एचसीएल सिंक कार्यक्रम' तक पहुंच प्राप्त होगी।

startup manufacturing ecosystem

startup manufacturing ecosystem

इसी के साथ स्टार्टअप्स को दुनिया भर में अपने उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा, जिससे भारतीय इनोवेशन को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया जा सकेगा। उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) ने कहा कि यह सहयोग भारतीय विनिर्माण क्षेत्र को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो देश को राष्ट्रीय उत्पादन केंद्र के रूप में स्थापित करने के लक्ष्य का समर्थन करता है।

End of Feed