India AI Mission: एआई मिशन के लिए सरकार ने मांगी बोलियां, बनेगा एआई इकोसिस्टम

India AI Mission: भारत AI मिशन के तहत एआई इकोसिस्टम बनाने के लिए विभिन्न हितधारकों को 10,000 से अधिक जीपीयू वाली सुपरकंप्यूटिंग क्षमता उपलब्ध कराई जाएगी। पैनल में शामिल एआई सर्विस प्रोवाइडर्स को 36 महीने की अवधि के लिए नियुक्त किया जाएगा, जिसे पारस्परिक रूप से सहमत शर्तों के आधार पर विस्तार दिया जा सकता है।

India AI Mission: सरकार ने 10,372 करोड़ रुपये के भारत एआई मिशन के तहत क्लाउड पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सर्विस देने वाली संस्थाओं को शामिल करने के लिए बोलियां आमंत्रित की हैं। इस योजना को इस साल मार्च में मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी थी। बोली प्रक्रिया के जरिए सबसे कम दर पर उक्त सेवाओं की पेशकश करने वालों को खोजा जाएगा।

डेटा सेंटर और क्लाउड सर्विस प्रोवाइडर्स जैसी लिस्टेड एजेंसियों को शिक्षाविदों, स्टार्टअप, शोधकर्ताओं, सरकारी निकायों आदि को ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट (जीपीयू), एक्सेलेरेटर, टेंसर प्रोसेसिंग यूनिट (टीपीयू), स्टोरेज जैसे उच्च गति वाले कंप्यूटिंग एआई अवसंरचना उपलब्ध करानी होगी।

End of Feed