Google Employees Salary Leaked: दुनिया भर में अपने कर्मचारियों को सबसे ज्यादा सैलरी देने वाली कंपनियों में गूगल शामिल है। हाल में बिजनेस इंसाइडर की एक रिपोर्ट में गूगल के कर्मचारियों की तनख्वाह लीक हो गई है। इस रिपोर्ट में सामने आया है कि 2022 में गूगल ने औसत अपने कर्मचारियों को 2,79,802 डॉलर सैलरी दे रही थी जो भारतीय मुद्रा में 2.30 करोड़ रुपये होती है। एक अंतरिम दस्तावेज में गूगल कर्मचारियों के अलग-अलग पे-स्केल की जानकारी मिली है। यहां सॉफ्टवेयर इंजीनियर सबसे ज्यादा सैलरी पाते हैं जिन्हें 2022 में अधिकतम बेसिक सैलरी 7,18,000 डॉलर थी जो भारत में 5.90 करोड़ रुपये होगी।
एक अंतरिम दस्तावेज में गूगल कर्मचारियों के अलग-अलग पे-स्केल की जानकारी मिली है।
12,000 कर्मचारियों का डेटा शामिल
मीडिया रिपोर्ट में सामने आया है कि लीक हुई इंटरनल स्प्रेडशीट में अमेरिका के 12,000 कर्मचारियों का डेटा शामिल है। इस लिस्ट में सॉफ्टवेयर इंजीनियर, बिजनेस एनालिस्ट, सेल्स के कर्मचारियों जैसे कई अन्य पद शामिल हैं। लीक डेटा की मानें तो कम से कम 10 सबसे ज्यादा सैलरी पाने इन पदों पर सभी कर्मचारियों को 6 अंकों में तनख्वाह दी गई है। दिलचस्प है कि गूगल के सैलरी स्ट्रक्चर में स्टॉक का विकल्प और बोनस भी शामिल है जो बेसिक सैलरी से बहुत ज्यादा हैं।
12.30 करोड़ तक कमा सकते हैं
सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स की बात करें तो 2022 में इन्हें कंपनी में 1.5 मिलियन डॉलर यानी 12.30 करोड़ रुपये तक हिस्सेदारी का मौका मिला। बता दें कि ये आंकड़ा सिर्फ और सिर्फ यूएस के फुल टाइम कर्मचारियों का है और गूगल की साथी कंपनियों को इसमें शामिल नहीं किया गया है। ये भी बता दें कि लीक हुआ आंकड़ा कुछ कर्मचारियों द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी पर आधारित है और इसमें ज्यादातर कर्मचारियों ने अपने सैलरी उजागर करने पर आपत्ति जताई है।
