GenAI in Software Development: जनरेटिव एआई (जेनएआई) से सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट साइकल में 20-40 प्रतिशत की बचत हो सकती है और दक्षता लाभ से होने वाली बचत को फिर से अधिक टेक्नोलॉजी इनोवेशन के कारोबार में लगाया जा सकता है। एक्सिस कैपिटल की एक रिपोर्ट के अनुसार, बेहतर व्यवसाय के लिए बचत को लेटेस्ट टेक्नोलॉजी में वापस लगाए जाने की उम्मीद है, जेन एआई द्वारा टेक्नोलॉजी खर्च को कम करने की संभावना नहीं है।
GenAI
‘जेनएआई: मिलेनियल शेपशिफ्टर टू ट्रांसफॉर्म सर्विसेज’ नामक रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘ जेन एआई सॉफ्टवेयर विकास में 20-40 प्रतिशत की बचत कर सकता है। एक्सिस कैपिटल के संस्थागत शोध में टेक्नोलॉजी व्यय में कोई जोखिम नहीं दिखता है, क्योंकि इन बचत को बेहतर कारोबार के लिए लेटेस्ट टेक्नोलॉजी में वापस लगाया जा सकता है।’’
ये भी पढ़ें: Digit Zero1 Awards 2024 में एक्सीलेंस कंज्यूमर टेक और इनोवेशन हुए सम्मानित, ये रहे बेस्ट प्रोडक्ट
अग्रणी संस्थानों के शोधकर्ताओं ने तीन संगठनों के करीब 5,000 डेवलपर की उत्पादकता वृद्धि पर गौर किया और पाया कि कृत्रिम मेधा (एआई) ने सॉफ्टवेयर डेवलपर की उत्पादकता में 26 प्रतिशत की वृद्धि की है।
रिपोर्ट कहती है, ‘‘ एआई में रुचि तथा उपयोग तेजी से बढ़ रहा है...माइक्रोसॉफ्ट गिटहब एंटरप्राइज ने पाया कि 18 महीने की अवधि में एआई परियोजनाओं में ग्राहकों की रुचि 100 प्रतिशत बढ़ी है, जबकि वास्तविक उपयोग में 11.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।’’
