Google Play Store पर आया असली जैसा फर्जी Chrome ऐप, एक गलती से सब हो जाएगा खत्म, 1 लाख से ज्यादा है डाउनलोड्स

मोबाइल यूजर्स को सेफ्टी और सिक्योरिटी के लिए सलाह दी जाती है कि वह प्ले स्टोर से ही मोबाइल ऐप्लिकेशन को इंस्टाल करें। लेकिन, अब क्रिमिनल्स इतने शातिर हो चुके हैं कि प्ले स्टोर पर फेक ऐप को लिस्ट करने लगे हैं ताकि लोगों को ठगी का शिकार आसानी से बनाया जा सके

नई-नई टेक्नोलजी ने हमारी जिंदगी को जितना आसान बनाना है इसके उतने ही कुछ नकुसान भी हैं। पिछले कुछ समय में साइबर ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़े हैं। साइबर क्राइम पर लगाम कसने के लिए जहां सरकार एक तरफ लगातार कदम उठा रही है वहीं दूसरी तरफ साइबर क्रिमिनल्स लोगों को ठगी का शिकार बनाने के लिए नए-नए कदम उठा रहे हैं। अब साइबर क्रिमिनल्स की पहुंच गूगल प्ले स्टोर तक हो चुकी है।

Chrome App

प्ले स्टोर से ऐप इंस्टाल करते समय आपको बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है।

मोबाइल यूजर्स को सेफ्टी और सिक्योरिटी के लिए सलाह दी जाती है कि वह प्ले स्टोर से ही मोबाइल ऐप्लिकेशन को इंस्टाल करें। लेकिन, अब क्रिमिनल्स इतने शातिर हो चुके हैं कि प्ले स्टोर पर फेक ऐप को लिस्ट करने लगे हैं ताकि लोगों को ठगी का शिकार आसानी से बनाया जा सके। इस बीच एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। गूगल प्ले स्टोर पर एकदम असली जैसे देखने वाले फेक Chrome App की पहचान हुई है।

End of Feed