India Digital Fest: भारत में डिजिटल विज्ञापन की ग्रोथ कहीं ज्यादा, तेजी से बढ़ रहा है बाजार

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 30, 2023, 01:15 PM IST

भारत में डिजिटल मार्केटिंग से होने वाली कमाई को लेकर India Digital Fest (IDF 2023) में इस क्षेत्र के दिग्गज लोगों ने खुलकर अपने विचार रखे हैं। सबसे पहला सवाल था कि भारत में विज्ञापन ने होने वाली कमाई का पैसा कहां जा रहा है ?

KEY HIGHLIGHTS
  • इंडिया डिजिटल फेस्ट 2023
  • डिजिटल विज्ञापन पर चर्चा
  • पैनल में शामिल हुए दिग्गज

India Digital Fest: कहां जा रहा है भारत के विज्ञापन का पैसा? इस बात का जवाब देते हुए डिजिटल एडवर्टाइजिंग के दिग्गज लोगों ने टाइम्स नेटवर्क के इंडिया डिजिटल फेस्ट में अपनी बात कही। इस मुद्दे पर चर्चा के लिए पैनल में मेडिसन वर्ल्ड और मेडिसन कम्युनिकेशन के फाउंडर, चेयरमैन और एमडी सैम बलसारा, आईपीजी मीडिया ब्रांड्स के सीईओ शशि सिन्हा, आईटीसी के सीएमओ शुवदीप बैनर्जी और टाइम्स नेटवर्क डिजिटल के प्रेसिडेंट और सीओओ रोहित चढ्ढा ने इस डिस्कशन में हिस्सा लिया।

India Digital Fest Digital Advertising

डिजिटल के विज्ञापन ने होने वाली कमाई टीवी और अन्य माध्यम के मुकाबले बहुत ज्यादा है

टीवी की तुलना में ज्यादा है डिजिटल ऐड से कमाई

पैनल में एक्सपर्ट्स ने बताया कि डिजिटल के विज्ञापन से होने वाली कमाई टीवी और अन्य माध्यम के मुकाबले बहुत ज्यादा है। इसके अलावा ग्रोथ पर चर्चा करते हुए ये कहा गया है कि दुनिया भर के मुकाबले भारत बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। एडएक्स की ताजा रिपोर्ट में सामने आया है कि बाकी बड़े देशों की तुलना में यहां डिजिटल विज्ञापन से कहीं ज्यादा कमाई होती है।

End of Feed