क्या आप जानते हैं WhatsApp के ये 5 हिडन फीचर्स?

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 08:37 PM IST

WhatsApp में कई ऐसे यूजफुल फीचर होते हैं, जिनकी जानकारी यूजर को नहीं होती है। ऐसे ही कुछ फीचर्स के बारे में हम आपको यहां बताने जा रहे हैं।

WhatsApp एक पॉपुलर इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप है। इसके दुनियाभर में लाखों यूजर्स हैं। इस ऐप के जरिए कॉल, मैसेज, फाइल शेयरिंग और पेमेंट जैसे कई काम किए जा सकते हैं। ऐप के लगभग सभी फीचर्स लोगों को पता होते हैं। लेकिन, कुछ ऐसे भी हैं, जिनके बारे में सभी लोग नहीं जानते। हम यहां इन्हीं कुछ फीचर्स के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।

क्या आप जानते हैं WhatsApp के ये 5 हिडन फीचर्स?

क्या आप जानते हैं WhatsApp के ये 5 हिडन फीचर्स? (Photo-UnSplash)

ऐप लॉक

ऐप लॉक फीचर को सबसे पहले Apple ने iOS डिवाइसेज के लिए पेश किया था। इसकी मदद से यूजर्स वॉट्सऐप को लॉक/अनलॉक कर सकते हैं। इसके लिए फेस ID का या फोन लॉक करने के लिए इस्तेमाल होने वाले पासकोड का इस्तेमाल करना होता है। इस फीचर को बाद में एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स के लिए लॉन्च किया गया था। यहां फेस अनलॉक या फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल किया जाता है।

End of Feed