मोबाइल की छोटी लिखावट पढ़ने में होती है परेशानी? ऐसे बढ़ाएं टेक्स्ट का साइज

आज सभी लोगों के पास स्मार्टफोन हैं। इनमें बुजुर्ग लोग भी हैं जिन्हें टेक्स्ट की छोटी साइज के कारण पढ़ने या स्क्रीन पर कुछ देखने में परेशानी होती है। आज हम आपको किसी भी फोन में टेक्स्ट की साइज बढ़ाने का तरीका बताएंगे।

स्मार्टफोन पर मैसेज पढ़ने, WhatsApp चलाने या खबरें पढ़ने के दौरान अगर आपको छोटी लिखावट से परेशानी होती है, तो बार-बार आंखों पर जोर डालने की जरूरत नहीं है। Android और iPhone दोनों में ऐसे फीचर्स मिलते हैं, जिनकी मदद से आप अपने फोन में लिखे टेक्स्ट का साइज बढ़ा सकते हैं। इसके लिए आपको कोई अलग ऐप डाउनलोड करने की भी जरूरत नहीं है। आइए जानते हैं कि फोन की सेटिंग में जाकर यह बदलाव कैसे कर सकते हैं।

Smartphone Font Size

Android फोन में ऐसे बढ़ाएं टेक्स्ट का साइज

Android फोन में ऐसे बढ़ाएं टेक्स्ट का साइज

अगर आप Samsung, Redmi, Vivo, Oppo, Realme या किसी दूसरे Android स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं, तो टेक्स्ट का साइज बढ़ाने का विकल्प आमतौर पर सेटिंग्स में मिल जाता है। इसके लिए सबसे पहले फोन की Settings खोलें। अब Display & Brightness या Display विकल्प पर जाएं। यहां आपको Font Size या Text Size का विकल्प मिल सकता है।

End of Feed