Diwali 2022: गूगल पर बस सर्च करें ये शब्द और देखें मैजिक

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 18, 2022, 05:34 PM IST

भारत में इस बार दिवाली 24 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस बीच गूगल ने भी अपने यूजर्स को सरप्राइज दिया है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

Diwali 2022: भारत में दिवाली को केवल अब बस एक हफ्ते ही बचे हैं। दिवाली की रौनक बाजारों में साफ देखी भी जा सकती है। लोग छुट्टियों में घर भी जाने की तैयारी करने लगे हैं। इस बीच गूगल ने भी दिवाली सेलिब्रेशन की शुरुआत कर दी है। गूगल ने भारत में यूजर्स को दिवाली सरप्राइज दिया है। इसके लिए यूजर्स को केवल Google Search में जाकर यूजर्स को Diwali लिखकर सर्च करना होगा।

गूगल पर बस सर्च करें ये शब्द और देखें मैजिक

गूगल पर बस सर्च करें ये शब्द और देखें मैजिक (photo- UnSplash)

Google India ने एक ट्वीट कर लिखा है कि सरप्राइज के लिए दिवाली सर्च करें। आप जैसे ही सर्च बॉक्स में जाकर Diwali लिखकर सर्च करेंगे आपको त्योहार के बारे में जानकारी दिखाई देगी। साथ ही टॉप Diwali के साथ आपको एक दीया भी नजर आएगा। इसके बगल में आपको कुछ चमकते सितारे भी दिखाई देंगे।

End of Feed